धनतेरस// Dhanteras 2021 जाने क्यों मनाया जाता है? पूजा में इन बातों का रखें ध्यान

धनतेरस// Dhanteras 2021 जाने क्यों मनाया जाता है? पूजा में इन बातों का रखें ध्यान


धनतेरस का त्यौहार दीवाली से पहले कार्तिक के त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्यौहार 2 नवंबर यानी मंगलवार को मनाया जाएगा।


धनतेरस का त्यौहार दीवाली से पहले कार्तिक की त्रयोदशी को मनाया जाता है इस साल धनतेरस का त्यौहार 2 नवंबर यानी मंगलवार को मनाया जाएगा 2 नवंबर को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 6:18 से रात 8:11 बजे तक रहेगा। धनतेरस के अवसर पर आमतौर पर सोना-चांदी, झाड़ू, किचन के बर्तन आदि जैसे सामानों की खरीदी की जाती है।


धनतेरस मनाने के पीछे की क्या है पौराणिक शास्त्रों में कहा गया है कि समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने दोनों हाथों में कलश लेकर समुद्र से प्रकट हुए थे। बता दें कि धनवंतरी के प्रकट होने के उपलक्ष में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस का त्यौहार धन के साथ साथ स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है।


धनतेरस का त्यौहार और आरोग्य से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस दिन के लिए कुबेर और आरोग्य के लिए धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन सभी लोगों शुभ मुहूर्त में मूल्यवान धातु, आभूषण, वाहन, घर, संपत्ति, सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, झाडू आदि खरीदते हैं।


इन बातों को लेकर रहें सतर्क

  1• धनतेरस के दिन किसी को उधार देने से बचें।

  2• धनतेरस से पहले घर की सारी गंदगी बाहर निकाल दें यदि इस दिन घर में सफाई साफ ना हो तो सकारात्मक ऊर्जा की प्रवेश नहीं होता है इसलिए धनतेरस के दिन पहले तक घर से सारी गंदगी को बाहर निकाल दें

  3• एसा माना जाता है की घर के मुख्य दरवाजे से लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए यहां भूलकर भी गंदगी या खराब सामान ना रखें घर के मुख्य दरवाजे को सबसे साफ और पवित्र रखें।

4• धनतेरस के दिन कुबेर के साथ मां लक्ष्मी भगवान धन्वंतरि की पूजा जरूर करें ऐसा कहा जाता है कि सिर्फ कुबेर की पूजा करने से आप साल भर भी बिमार रह सकते हैं।

5• धनतेरस के दिन सोना चांदी या कोई मूल्यवान धातु खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन किसी नकली मूर्ति की पूजा ना करें संभव हो तो सोना चांदी या मिट्टी से बनी मां लक्ष्मी की पूजा करें माना जाता है। कि इस दिन शीशे का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।

6• कुमकुम हल्दी का चंदन जैसे शुभ चीजों का सेवन से ॐ या स्वास्तिक बनाएं।

7• किसी भी तरह के नकली प्रतीक घर ना लाएं।


धनतेरस के दिन खरीदारी करने का समय शुभ मुहूर्त

त्रिपुष्कर योग: सुबह 6:06 से 11:31 तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।

धनतेरस मुहूर्त: 6 बजकर 18 मिनट 22 सेकंड से 08 बजकर 11 मिनट 20 सेकंड तक खरीदारी और पूजा करने का शुभ मुहूर्त है।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 1:33 से 2:18 तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है।

प्रदोष काल: 05बजकर 35मिनट 38 सेकंड से 8:11 से 20 सेकेंड तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।

धनतेरस का मुहूर्त: शाम 6बजकर 18 मिनट 22 सेकंड से 08से 11मिनट 20 सेकंड तक खरीदारी का साथ-साथ पूजा करने का शुभ मुहूर्त है।

निशिता मुहूर्त: रात 11:16 से 12:07 तक शुभ मुहूर्त है।

दिन का चौघड़िया: ; लाभ का समय सुबह 10:46 से 12:04 तक रहे।

अमृत का समय दोपहर 12:04 से 1:26 तक है।

सुबह का समय 2:45 से 4:09 तक है।

रात की चौघड़िया: लाभ का समय 7:09 से 8:45 तक है शुभ का समय 10:26 से 12:05 तक है।


इसे भी पढ़े 👇

Comments

Popular posts from this blog

स्वर्ग और नर्क पर निबंध// heaven and Hell